Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर उप जिला चिकित्सालय मसूरी में कार्यरत डॉ सुशील सैनी को सीएमओ देहरादून डॉ मनोज शर्मा द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

दिनेश  /

मसूरी । 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएमओ देहरादून डा. मनोज शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय मसूूरी में कार्यरत डा. सुशील सैनी को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को लागू करने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड सरकार के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, जिला देहरादून ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत डा. सुशील सैनी को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने में पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनके बेहतरीन योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सीएमओ डा. मनोश शर्मा ने सम्मानित किया।
उनका आचरण और स्वभाव बहुत ही सरल है और वह बहुत गहनता से सभी मरीजो का उपचार करते हैं ।

डा सुशील सैनी ने विकास नगर के एसएमसीएस से पढाई की व वर्ष 2013 से 2019 तक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज हल्द्वानी से एमबीबीएस किया, उसके बाद वर्ष 2019 से 2020 तक कोरोनेशन हास्पिटल देहरादून में एक वर्ष का बॉड पीरियड पूरा किया व हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांईस में वर्ष 2020 से 2023 तक एमडी इंटरनल मेडिशन किया। डा. सुशील सैनी वर्ष 2024 से उप जिला चिकित्सालय मसूरी में बतौर फिजिशियन कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर उप जिला चिकित्सालय में खुशी की लहर है। मसूरी में भी उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली व चिकित्सा सेवा में आम रोगियों में अपनी विशेष पहचान बनायी है। सम्मान समारोह में एसीएमओ डा. प्रदीप राणा, डा. अभिनव भी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.