चार दुकान रोड पर पिकअप वाहन सड़क से नीचे जा गिरा ।

दिनेश  /

 

मसूरी । चार दुकान रोड पर पिकअप वाहन सड़क से नीचे जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला ।

चार दुकान रोड पर रविवार सुबह के समय एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में वाहन सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी 2026 को सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि चार दुकान रोड पर एक वाहन सड़क से नीचे गिर गया है । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली मसूरी से पर्याप्त पुलिस बल और चौकी लंढौर से भी पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन संख्या UK 09 CA 1086 (पिकअप) चार दुकान से नीचे की ओर आते हुए वाहन सड़क से नीचे गिरा हुआ था। हालांकि, मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई पाई गई।

जांच में सामने आया कि वाहन चार दुकान से मलिंगार की ओर जा रहा था। मोड़ पर अचानक ब्रेक न लग पाने के कारण वाहन रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल दो व्यक्ति सवार थे। और वाहन पेड़ की सहायता से पेड़ पर ही जा रुका अन्यथा वाहन अगर थोड़ा और नीचे जाता तो जान माल का खतरा हो सकता था और उसके नीचे ही कम्युनिटी हॉस्पिटल भी हैं, जहां की बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य किया गया।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.