मसूरी के निकटवर्ती क्षेत्र मसराना से धनोल्टी तक बर्फ पड़ी । 

दिनेश  /

मसूरी । मसूरी में आज दोपहर लगभग 3:00 मसूरी के निकटवर्ती क्षेत्र मसराना, सुवाखोली,बुरांसखंडा, धनोल्टी, सुरकंडा देवी तक बर्फ पड़ी और मसूरी में ओलावृष्टि हुई । बर्फ पड़ने से सैकड़ो यात्री घंटों जाम में फंसे रहे । बर्फ पड़ने से सड़क पर फिसलन अधिक हो जाने के कारण काफी लम्बा जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा ।

मसूरी शहर में ओलावृष्टि के बाद बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।ओलावृष्टि के चलते शहर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम के इस बदले मिज़ाज ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यहां घूमने आए पर्यटकों में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जगा दी है। शहर में मौजूद पर्यटक भी बर्फबारी की संभावनाओं को लेकर उत्साहित नजर आए।

वही मौसम विभाग ने भी अगले दो-तीन दिनों में पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी होने की आशंका जाताई है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.