मसूरी में धूमधाम से बनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व l
दिनेश /
मसूरी । मसूरी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया । पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का भीड़ लगी रही । मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गुंजते रहे । मसूरी के सभी मंदिरों में भक्तों का भीड़ लगी रही ।
महाशिवरात्रि का पर पहाड़ों की रानी मसूरी मैं धार्मिक परंपराओं व रीति रिवाज के साथ मनाया गया । इस मौके पर जहां मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए वहीं घरों में लोगों ने व्रत रखकर शाम को पूजा अर्चना के बाद व्रत तोड़ा ।
महाशिवरात्रि पर कई स्थानों पर प्रसाद वितरित किए गए महाशिवरात्रि का पर्व मसूरी में धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम प्रथम मंदिर में जाकर भगवान शिव के दर्शन किए साथ ही जलाभिषेक हुआ दूध अभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की ।
श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर, शिव मंदिर नगर पालिका रोड, शिव मूर्ति बड़ा मोड, श्री राधा कृष्ण मंदिर कुंलडी बाजार, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर किताबघर, मौसी फल, नाग मंदिर सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा ।
इस मौके पर लंढौर सनातन मंदिर की ओर से खीर का प्रसाद वितरण किया गया वहीं गुरुद्वारा चौक पर ठंडाई वितरित की गयी ।
वही भगवान नाग देवता मंदिर क्यारकुली कट मकांजी रोड पर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही लोगों ने इस मौके पर परिवार की खुशहाली की कामना की । वही शिव मंदिर मौसी फॉल खेत वाला बार्लोगंज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और लिंग पर जलाभिषेक किया । इस मौके पर चमासारी ग्राम पंचायत की ओर से ठंडाई वितरित करने के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया वहीं शिव मंदिर इंदिरा कॉलोनी रोड पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जाकर भगवान शिव के दर्शन किए किये और प्रसाद ग्रहण किया ।
सभी श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे ।
