Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

नगर पालिका द्वारा स्वच्छता और अतिक्रमण अभियान चलाया गया ।

दिनेश  /

मसूरी । नगर पालिका सभासद जसबीर कौर द्वारा माल रोड स्थित कसमंडा रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया गया और सड़क पर पटरी व्यापारियों के द्वारा रखे गए सामान को पालिका द्वारा जब्त किया गया तथा लंबे समय से खड़ी जर्जर और अनुपयोगी गाड़ियों को भी हटाकर कब्जे में लिया गया। सभासद जसबीर कौर ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि यहां पर अराजक तत्व बैठकर नशा करते हैं और पटरी व्यापारियों द्वारा रखे गए बक्सों के कारण सड़क पर बाधा उत्पन्न होती है ।

क्षेत्रीय निवासियों ने शिकायत की थी कि माल रोड के पास कसमंडा मार्ग पर कुछ पटरी व्यापारी को बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे बॉक्स और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसके अलावा कई पुरानी और कंडम गाड़ियां भी सड़क किनारे खड़ी थीं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था बल्कि वहां गंदगी फैल रही थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगने लगा था।

उन्होंने बताया कि अब यहां पर गुप्त रूप से कैमरे लगाए जाएंगे जिससे यहां पर नशा और गंदगी करने वालों का पता चल सकेगा ।

पालिका द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियानों को चला जाएगा ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.