मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस के विरोध में किया प्रदर्शन।

दिनेश /

मसूरी । मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दिल्ली में एआई समिट में शर्ट उतार कर हंगामा मचाकर देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर शर्मिंदा किया जिसके विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया ।

मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हालिया घटना के विरोध में भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्ति किया और संबंधित मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई ।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को लेकर गंभीर हैं और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करना उनका अधिकार है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक जुटता का संदेश दिया । कार्यक्रम शांतिपुर ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने भविष्य में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की बात कही ।

युवा मोर्चा अध्यक्ष मसूरी सचिन पवार ने कहा कि एआई समिट में छह सै से ज्यादा स्टार्टअप और 3 लाख लोगों उपस्थित थे टेक्नोलॉजी की दुनिया के टॉप लीडर्स वहां उपस्थित थे जिस तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में शर्ट उतार कर हंगामा मचा कर देश को अंतर्राष्ट्रीय पटेल पर शर्मिंदा किया है शायद वह भूल चुके थे कि यह कोई भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत देश का कार्यक्रम था । राहुल गांधी के नेतृत्व में यह देश विरोधी साजिश की गई थी । इस निंदनीय कृतग के लिए भारत देश की जनता और युवा उनको कभी माफ नहीं करेगी ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.