Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कोतवाली में बैठक की गयी ।

दिनेश /

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में तथा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी द्वारा कोतवाली परिसर में समस्त सीएलजी मेंबर, गणमान्य, संमानित व्यक्तियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से होली पर्व को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, शराब सेवन कर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन संचालन, डीजे, लाउडस्पीकर के अनधिकृत प्रयोग तथा जबरन रंग लगाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा ऐसे कृत्यों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.