Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर रिक्शा श्रमिकों को गोल्फ कार्ट या इ-रिक्शा देने की मांग की ।

दिनेश  /

मसूरी। मजदूर संघ मसूरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी के 107 रिक्शा श्रमिकों को 40 ई रिक्शा या गोल्फकार्ट उपलब्ध करायी जाय जिससे सभी श्रमिकों को इसमें समायोजित किया जा सके व जो श्रमिक मुआवजा चाहते है उन्हें मुआवजा दिया जाय व साथ ही 13 रिक्शा चालकों की विधवाओं को पक्की दुकान बनाकर विस्थापित किया जाय।

मजदूर संघ की ओर से मसूरी के विधायक व काबीना मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें अवगत कराया गया है कि मसूरी में 121 रिक्शा श्रमिक है जिनमें से 14 रिक्शा श्रमिकों को नगर पालिका की ओर से एक वर्ष पूर्व गोल्फकार्ट दी गयी व बाकी 107 रिक्शा श्रमिक अभी भी साइकिल रिक्शा चलाकर मेहनत कर रहे है जो कि 107 रिक्शा श्रमिकों के साथ अन्याय व धोखा है व श्रमिक हितो पर कुठाराघात है। वहीं गोल्फ कार्ट चलाये जाने से उनकी रोजी रोटी भी प्रभावित हुई है। ज्ञापन में मांग की गयी कि सभी रिक्शा श्रमिकों का पुनर्वास किया जाय। जिसके तहत 107 रिक्शा श्रमिकों को ई रिक्शा या गोल्फकार्ट दी जाय व एक में दो श्रमिकों को समायोजित किया जाय, जिलाधिकारी के आदेश पर सभी रिक्शा श्रमिक एक में दो के समायोजन से सहमत है। मांग की गयी कि 13 विधवा महिला श्रमिकों को उचित मुआवजा या पक्की दुकाने आवंटित की जाये, राज्य सरकार व जिलाधिकारी असमर्थ, असहाय रिक्शा श्रमिकों को जो अपनी स्वेच्छा से रिक्शा नहीं चलाना चाहते उन्हें उचित मुआवजा राशि बढाकर दी जाय, शीघ्र चालीस गोल्फकार्ट उपलब्ध करायी जाय, मालरोड पर गोल्फकार्ट का रख रखाव झूलाघर व गांधी चौक पर किया जाय व झूलाघर पर 10 व गांधी चौक पर 15 चार्जिग प्वाइंट बनाये जाय, मालरोड पर गोल्फकार्ट संचालन में समय की पाबंदी न लगायी जाय ताकि 24 घंटे पर्यटकों को सुविधा मिल सके, व पर्यटको, स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों को कोई परेशानी न हो व वे अपने गंतव्य तक आराम से पहुच सकें। ज्ञापन देने वालों में मजूदर संघ अध्यक्ष संपत लाल, महामंत्री सोबन सिंह पंवार है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.