Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 110 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

दिनेश  /

मसूरी। श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में वत्स चिल्ड्रान सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 110 रोगियों का परीक्षण किया गया।

शिविर में बच्चों के बुखार, संक्रमण, कमजोरी, कम वजन की जांच, नवजात शिशु परामर्श, जन्मजात विकार, हर्निया व हाइड्रोसील, की जाचं, महिलाओं के मासिक धर्म, गर्भावस्था व बांझपन पर परामर्श, बच्चों की आंख की संपूर्ण जांच, आदि की गयी। जिसमें निदेशक वत्स चिल्ड्रन अस्पताल डा. सूरत सिंह, बालरोग विशेषज्ञ डा. प्रकाश जोशी, बाल शल्य रोग विशेषज्ञ डा. एम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पल्लवी, बालरोग विशेषज्ञ डा. आमेदनी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. वीएम विनोद, डा. अमित सिंह, डा. आकृति ने रोगियो का परीक्षण किया। शिविर में 110 रोगियो का परीक्षण किया गया जिसमें 50 बालरोग, 10 बाल शल्यरोग, 30 स्त्री रोग, 20 नेत्र रोग शामिल थे। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया इस मौके पर उनको गुलदस्ता व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर राधाकृष्ण मंदिर समिति के सहयोग से लगाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, ज्ञान गोयल, हरपाल गोयल, सनुमा, अनुष्का, आशुतोष, जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रकाश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डा. सैफ अली, आदि मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.