Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कैम्पटी टैक्सी स्टैंड पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल ।

दिनेश  /

मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुंचकर कैम्पटी टैक्सी स्टैंड के समीप एनएच 707ए पर क्षतिग्रस्त पुश्ते के कार्य का निरीक्षण किया। मार्ग का कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद छोटे वाहनों के लिए आवागमन खोल दिया गया है। फिलहाल यहां एकल मार्गीय यातायात संचालित किया जाएगा, जबकि एक सप्ताह के भीतर बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोलने की बात कही गई है।

मंत्री जोशी ने बताया कि शिव मंदिर के समीप वैली ब्रिज स्थल पर नए पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा और इसे चार माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान गांधी चौक हवाघर पर जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक में पेयजल आपूर्ति को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें जल संस्थान ने 14 एमएलडी पानी उपलब्ध होने की जानकारी दी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या पर मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

सभासद अमित भट्ट के द्वारा माननीय मंत्री को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मसूरी की कचहरी को अति शीघ्र जनहित में online करने का आग्रह किया गया । मंत्री जी द्वारा मौके पर ही संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारी से बात की गई एवं 7 दिन के अंदर मसूरी कचहरी को ऑनलाइन करने का आश्वासन सक्षम अधिकारी द्वारा दिया गया ।

साथ ही गांधी चौक क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.