Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष में शुभ मंगलम संस्था ने किया 101 कन्याएं और 31 लंगूरा का तिलक पूजन ।

दिनेश /

मसूरी। हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्रौं पर शुभ मंगलम संस्था ने चैत्र की दूसरे नवरात्रि के अवसर पर 101 कन्याओं एवं 31 लंगूरा का पूजन किया व विधिवत कलावा व तिलक लगाकर कन्याओं को चुनरी उडाई गयी वहीं लंगूरों को रूमाल दिया गया। इस मौके पर सभी को प्रसाद, फल व दक्षिणा दी गयी।

हिन्दू नववर्ष के आगमन व चैत्र नवरात्रों पर मसूरी में गरीब कन्याओं का विवाह करवाने वाली संस्था शुभ मंगलम ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर 101 कन्याओं व 31लंगूरो का पूजन किया गया व प्रसाद, उपहार तथा दक्षिणा दी गयी। इस मौके पर माता रानी के जयकारे लगाने के साथ ही मां भगवती की आरती की गयी व बच्चों को हिन्दू संवत में चैत्र नवरात्रों व नववर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है व शुभ मंगलम नव वर्ष के आगमन में सर्वप्रथम कन्या पूजन करती है। उन्हांने बताया कि शुभ मंगलम संस्था गरीब कन्याओं के विवाह करवाती है व उनके माता पिता को जरूरी शादी का सामान देती हैं। अब तक शुभ मंगलम 67 कन्याओं के माता-पिता को उनके विवाह योग्य सामान दे चुके हैं। आगामी अप्रैल माह में तीन कन्याओं के माता-पिता को सामान देने की तैयारी है। कार्यक्रम में रेणु अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, सरोज जैन, सारिका अग्रवाल, राशी अग्रवाल सहित सदस्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल भी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.