Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मां सुरकंडा के दर्शन करने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दिनेश  /

मसूरी। माता के विशेष पर्वे में से एक चैत्र नवरात्रों के चलते इन दोनों मां सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ सी उमड़ी हुई है ।

मां सुरकंडा देवी मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले में धनौल्टी के पास कद्दुखाल में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत पवित्र और प्राचीन मंदिर है जो मसूरी से लगभग 35-40 किलोमीटर की दूरी स्थित है ।

पौराणिक कथा अनुसार भगवान शिव की पत्नी सती ने अपने पिता द्वारा प्रारंभ यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति थी । भगवान शिव इस स्थान से सती का मृत शरीर कैलाश वापस ले जाते हुए सती माता का सिर इस स्थान पर गिरा जहां सुरकंडा देवी मंदिर स्थित है । यहां से देहरादून, ऋषिकेश, चन्द्रबदनी, प्रताप नगर एवं चकराता का सुंदर दृश्य दिखाई देता है । यहां पर विभिन्न प्रकार के फूल और विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां उगाई जाती है और पश्चिमी हिमालय के कुछ खूबसूरत पक्षी यहां आस-पास पाए जाते हैं । ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर यहां स्थानीय मेला आयोजित होता है तब सैकड़ो धार्मिक तीर्थ यात्री इस स्थान पर आते हैं ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.