Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 151 नौदुर्गा स्वरूप कन्याओं के सामूहिक पूजन में प्रतिभाग किया ।

दिनेश  /

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो हमें नारी शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। उन्होंने मां शक्ति से प्रार्थना कि की जिन-जिन क्षेत्रों में हम कार्य कर रहे हैं, उनमें हमें और अधिक ऊर्जा सामर्थ्य एवं सफलता प्रदान करें। ताकि हम जनसेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी,भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा, विजय बुटोला, सुनील गोयल, अमित भटट, राजीव अग्रवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.