Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

समाजसेवी देवेन्द्र उनियाल द्वारा 16वाॅ रक्तदान शिविर लगाया गया, 16वाॅ रक्तदान शिविर बद्री केदार महिला समूह व सहयोगी साथियों के सहयोग से लगाया गया शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

दिनेश  /

मसूरी। जय बद्री केदार महिला समूह व समाज सेवी देवेंद्र उनियाल व सहयोगी युवाओं के तत्वाधान में राधाकृष्ण मंदिर सभागार में परिवर्तन चेरिटेबल ब्लब सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, रोटरी सचिव योगिता गोयल, समाजसेवी देवेद्र उनियाल एवं जय बद्री केदार महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल ने रीबन काटकर किया। ं

इस मौके पर शिविर आयोजक समाजसेवी देवेंद्र उनियाल ने कहा कि यह 16 वां रक्तदान शिविर है जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वह रक्तदान किया उन्होंने कहा कि शिविर लगाने का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचाना है जिससे उनका जीवन बच सके उन्होंने कहा कि सभी लोग इस नेक कार्य में निस्वार्थ भाव से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से अभी तक पिछले 4 सालों में 500 लोग इसका लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, मसूरी में रक्त की जरूरत पड़ती है तो उन्हें रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर रोटरी क्लब की सचिव योगिता गोयल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिसकी कोई कीमत नहीं होती ,सभी को निस्वार्थ भाव से रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंच सके जिससे उनके जीवन को बचाया जा सके।

व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवी देवेंद्र उनियाल द्वारा हर साल रक्तदान शिविर लगाया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में रोगियों के जीवन को बचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से जहां लोगों में जागरूकता पैदा होती है वही जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए, चाहे कहीं भी रक्तदान शिविर लगे। इस मौके पर पर शिविर आयोजक संजय पुंडीर, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, विजेंद्र पुंडीर, तरुण नेगी, सुनील उनियाल, विनोद कंडारी, सुभाष भंडारी, राजीव अग्रवाल, विक्की पुंडीर, रवि उर्फ माटु, प्रदीप कुमार, सौरभ उर्फ लक्की,. भरत पंवार, कमल नेगी, आनंद पवार, मुकेश पवार, मनोज नेगी, संजय नेगी, आशीष भट्ट, सूरज सिंह रावत, प्रदीप रावत, संदीप रावत, सीता पवार, शमा रावत, मंजू भट्ट., सुनीता शर्मा., मोहन पुंडीर, शाहिद अंसारी, अमन कुरेशी, प्रमिला नेगी, सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.