Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 17, 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत।

मसूरी । मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर बाटाघाट के निकट हाईटेशन लाईन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से एक एमएलसी प्राप्त हुई जिसमे बताया गया कि मनोज दास पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी पोस्ट धनोल्टी, थाना थत्यूड़ , जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र लगभग 27 वर्ष को चालक मुकेश द्वारा ब्राड डेड कम्युनिटी अस्पताल लाया गया प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा पूछताज करने पता चला कि मनोज दास मसूरी में टैक्सी चालक के रूप में कार्य करता था, जो मसूरी से अपने घर खनेहरी जा रहा था।बाटाघाट के पास वह अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका हुआ था जय सिंह निवासी बाटाघाट के मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गए थे।

 

इसी दौरान मकान के छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मनोज दास गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश अवस्था में छत पर गिर गया।घटना के उपरांत साथी चालक मुकेश द्वारा तत्काल अपने निजी वाहन से घायल को कम्युनिटी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा समय  लगभग 9:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक पंचायतनामा कार्यावही कि गयी पोस्टमार्टम कि कार्यवाही जारी है तथा घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.