Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पर सीजन शुरू होने से पहले ही लगा बडा जाम

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में शनिवार को लगभग 12:00 से भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पर सीजन शुरू होने से पहले ही लगा अब तक का सबसे बडा जाम इस दौरान पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने मैं काफी समय लग गया पिक्चर पैलेस चौक पर करीब एक घंटे से ऊपर तक जाम की स्थिति बनी रही वहीं सड़क किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई वही माल वाहक वाहन भी जाम का कारण बन रहे हालांकि नगर पालिका द्वारा एक दिन पहले पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई थी बैठक लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय हवाई साबित होते हुए नजर आ रहे हैं पिक्चर पैलेस चौक पर एक भी पुलिसकर्मी जाम को सुचारू करता हुआ नहीं दिखाई दिया जिससे मसूरी में सबसे ज्यादा कमी पुलिस प्रशासन की मानी जा रही है वहीं नगर पालिका द्वारा भी निर्धारित समय के बाद पालिका बैरियर से गाड़ियां भेजी जा रही है जिसे जाम की समस्या और भी ज्यादा विकट होती जा रही है जाम लगने से माल रोड पर व्यापारियों का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट होता हुआ नजर आ रहा है व्यापारियों का कहना है कि जाम लगने से एक भी पर्यटक खरीदारी करने के लिए दुकानों में नहीं आते जिससे हर दिन आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.