दूधली क्षेत्र में आम रास्ते पर कथित वन अधिकार समिति की ओर से लगाए गए बैरियर को प्रशासन ने अवैध पाए जाने के बाद हटाया
मसूरी । मसूरी में वार्ड नंबर 13 के दूधली क्षेत्र में आम रास्ते पर कथित वन अधिकार समिति की ओर से लगाए गए बैरियर को प्रशासन ने अवैध पाए जाने के बाद हटा दिया है । संयुक्त विभागीय जांच में बैरियर के लिए कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई । मसूरी एसडीएम राहुल आनंद ने स्पष्ट किया कि बैरियर का संचालन कभी शुरू ही नहीं हुआ था और बैरियर सार्वजनिक मार्ग पर लगाया था । बैरियर का 29 अप्रैल को उद्घाटन करने की तैयारी थी । इससे पहले ही प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों की मौजूदगी में बैरियर को हटा दिया ।
एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर बैरियर लगाने का किसी को अधिकार नहीं है । इस तरह की गतिविधियों पर प्रशासन की पूरी नजर है सार्वजनिक मार्ग पर फिर से इस तरह के बैरियर लगाने की कोशिश करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी ।
