कैनाल रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन के गेट के पास का प्रस्तावित शराब का ठेका नहीं खुलेगा
देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके कैनाल रोड, जो राष्ट्रपति निकेतन के द्वार के समीप स्थित है, वहां प्रस्तावित शराब का ठेका अब नहीं खुलेगी। जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और कड़े विरोध के बाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक), आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि कैनाल रोड पर शराब का ठेका नहीं खोला जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आसपास राष्ट्रपति निकेतन, विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की उपस्थिति तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय निवासियों
