Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

नगरपालिका की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर पालिका सभासद जसवीर कौर ने नगर पालिका की भूमि की संयुक्त सर्वे की मांग की

मसूरी ।  नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने मसूरी नगर पालिका की समस्त भूमि का संयुक्त सर्वे कराने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत पालिका की भूमि का स्पष्ट सीमांकन एवं पहचान न होने के कारण अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। वर्तमान स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कौन कौन सी भूमि नगर पालिका की है तथा उसकी वास्तविक सीमाएं क्या हैं। उन्होंने जनहित एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका की समस्त भूमि का एक संयुक्त सर्वें कराया जाना अति आवश्यक है।

कहा कि राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी, मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण तथा टिहरी जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वें कराया जाए। ताकि सभी विभागों के अभिलेखों का मिलान कर वास्तवकि स्थिति स्पष्ट हो सके। संयुक्त सर्वे होने से सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की पहचान संभव होगी तथा भविष्य में नगर पालिका की भूमि को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। सभासद जसबीर कौर ने कहा कि पालिका की भूमि का सर्वे नहीं हुआ है। पूर्व में भी कहा गया था। संयुक्त सर्वे से पता लगेगा कि पालिका की भूमि सुवाखोली से भद्राज तक कहां कहां है इसका पता लगाया जाना जरूरी है जिन पर कब्जे किए जा रहे हैं। मसूरी पालिका सहित विकास नगर, टिहरी के अधिकारी भी शामिल हों, ऐसे मे पालिका के पास नक्शे तो है लेकिन भूमि का पता नहीं लग पा रहा। कहा कि विकास नगर वाले कहते है हमारी भूमि है कभी टिहरी वाले कह रहे है कि हमारी भूमि है। जिस कारण लगातार विवाद बढ़ रहे हैं। पालिका की पांच सौ बीघा भूमि पालिका की भद्राज क्षेत्र में है जिसमें विवाद हो रहा है। अभी हाल में वहां पर वनाधिकार समिति भी बना रहे हैं। यहां पालिका की भूमि है वहां पर समिति नहीं बन सकती। यह शहरी क्षेत्र में है। पूर्व में भी तत्कालीन जिलाधिकारी सोनिया के समय भी मांग की थी। पालिका की किंक्रेग, गार्डन सहित कई स्थानों पर भूमि है जिस पर अतिक्रमण हो जाता है व लोग मकान बनाते हैं और बाद में विवाद होता है पहले पालिका के पिलर थे जो अब नहीं है

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.