Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

मसूरी। शहर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर लगातार बढ़ती मंहगाई के विरोध में भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बीच भारत सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई तब जनता को अच्छे दिनों के आने की बात कही लेकिन आज तक 13 साल बीतने पर भी अच्छे दिन नहीं आये बल्कि बढती मंहगाई में बुरे दिन जरूर आ गये। अब जनता इस छलावे में नहीं आने वाली, जनता का अब मोह भंग हो चुका है व भाजपा को इसका आने वाले समय में अंजाम भुगतना होगा।

शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए व बढती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जब पांच राज्यों में चुनाव थे तब मंगहाई नहीं बढ रही थी न ही वैश्विक संकट आ रहा था, जैसे ही चुनाव समाप्त हुए तब करोडो़ रूपये खर्च कर असम व बगाल में शपथ ग्रहण किया और उसके बाद एकदम दूध, पेट्रोल ,डीजल के दाम बढा दिए गये। अब यह जुमला नहीं चलने वाला जनता पहचान चुकी है भाजपा का केवल सत्ता में बना रहना ही लक्ष्य हो गया है, उसके लिए साम दाम, दण्ड, भेद, सीबीआई, ईडी, खरीद फरोख्त, चुनाव आयोग आदि का प्रयोग करते है। उन दिनों मसूरी के विधायक व मंत्री गोल्फकार्ट में घूम रहे थे, हालांकि उनका बोलने का तरीका अच्छा नहीं है, जो पक्ष में लिखते है उनकी वाहवाही व जो विरोध में लिखते है, वह टटपुंजे हैं। वे केवल निरीक्षण व बैठक तक सीमित है धरातल पर कोई कार्य नहीं है, जबकि उपेंद्र थापली व गोदावरी थापली ने मसूरी विधानसभा सहित थराली तक अपने पैसे से राहत कार्य किए। आगामी विधान सभा चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हमने भाजपा पर कोई आरोप नहीं लगाये बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं, मंहगाई लगातार बढ रही है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, उद्योग बंद हो रहे है, छोटे दुकान दार दुकाने बंद कर रहे है व बडे व्यापारी हर जगह हावी हो रहे है। सरकार उद्योग नीति, विदेश नीति सहित सभी में फेल हो रही है युवाओं को चार साल अग्निवीर बनाकर उन्हें शहीद होने को भेज रही है, उनको कोई सम्मान व नौकरी नहीं है, इन सभी का जबाब देश के प्रधानमंत्री को देना होगा। लगातार विरोध होगा आंदोलन होगा व जनता की आवाज बनेगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि एक ओर भाजपा पेट्रोल कम खर्च करे, वाहनों का प्रयोग कम करें कह रहे हैं व खुद उसके बाद सीधे विदेश यात्रा पर चले गये, आखिर वहां क्या करने जा रहे है दुबई में ऐसा क्या है वह ट्रंप से डरते है, उससे दबे है, रूस ने कहा कि हम तेल देंगे लेकिन अमेरिका के दबाव में वह रूस से तेल नहीं ले रहे। हर चुनाव धोखे से जीत रहे हैं, सरकार किसी भी सरकारी मशीनरी से परेशान करे लेकिन हम भी शहीद भगत सिंह के वंशज है उन्हें उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि जनता को अच्छे दिन का वादा कर जनता को ठगा और आज जनता मंहगाई झेल रही है। उन्होंने कहाकि जनता मंहगाई से त्रस्त है, सभी चीजों के दाम बढ रहे है युवा बेरोजगार है, मोदी सरकार को चेतावनी है कि अगर मंहगाई पर लगाम नहीं लगायी तो युवा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री वसीम खान, जगपाल गुसाई, महेश चंद, महिमानंद, राजीव अग्रवाल, एजाज अहमद, वरूण रावत, अमित कैंतुरा, नागेंद्र उनियाल, रिया आदि मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.