Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोड किनारे कारपेट बेचने व टैडिबियर आदि बेचने वालों का पालिका ने सामान जब्त किया

मसूरी। नगर पालिका ने मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे सामान लगाकर बेचने वालों पर कार्रवाई कर करीब दस पटरी लगाने वालों का सामान जब्त किया व चेतावनी दी कि यदि पुनः लगाई तो चालान किया जायेगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे कारपेट बेचने व टैडिबियर आदि बेचने वालों पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की व करीब दस पटरी वालों का सामान जब्त किया वही चेतावनी दी कि यदि दुबारा सामान लगाया तो चालान की कार्रवाई की जायेगी। वहीं पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.