Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान चालान कर, वाहन सीज किया

मसूरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके 17डब्लयू 3081 की छत पर बैठकर एक व्यक्ति हुड़दंग एवं सार्वजनिक शांति भंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

मालूम हो कि मालरोड पर रात्रि के समय एक युवक कार की छत पर नग्नावस्था में हाथ में शराब की बोतल लेकर लहरा रहा था, जिसका वीडियों वायरल हो गया। जिस पर संभागीय परिवन विभाग व पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वाहन व युवक की तलाश की। पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर वाहन एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान की। तत्पश्चात उक्त वाहन को तलाश कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीज किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन की छत पर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति शिवम पुत्र सोमपाल निवासी अकबरपुर कालसो भगवानपुर हरिद्वार के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। उक्त व्यक्ति द्वारा अपने किए की माफी मांगी गई। वहीं इससे पूर्व मालरोड पर हुई इस घटना का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने वीडियों वायरल होने पर दस हजार का चालान किया। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। मसूरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से बचें जिससे जनसुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.