Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

बडामोड़-बालाहिंसार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

मसूरी । मसूरी में रात्रि लगभग 8:30 बजे फिर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, बड़ामोड़ बालाहिंसार के पास एक कार संख्या PB 27H 0946 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 3 महिला और एक बच्चा सवार थे, जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए ।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए. जहां स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन महिला और एक बच्चे को निकाल कर मसूरी के उप जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया।

हादसे में चारों को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है और अब हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया हैं ।

हादसे की जांच की जा रही है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, स्थानीय लोगों का कहना हैं कि कार दूसरी कार को साइड देने के लिए रिवर्स हुई और फिर फिसलती हुई दीवार तोड़ कर गहरी खाई में जा गिरी ।

घायलों की पहचान

प्रियांजली रावत (26 वर्ष) निवासी भानियावाला देहरादून,

लक्की देवी (25 वर्ष) निवासी डिब्रूगढ़ असम,

आकांक्षा नौटियाल (23 वर्ष) निवासी शिमला बाईपास देहरादून रोनित रावत (05 वर्ष) के रूप में हुई है।

चारों लोग मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे कार महिला चला रही थी । खड़ी चढ़ाई में कार अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे की जांच की जा रही है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.