Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

नगर पालिका परिषद विशेष शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 120 पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन हुआ

मसूरी। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सफाई कर्मचारी एवं उनके आश्रितों सहित आम जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा मसूरी नगर पालिका परिषद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में आए 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे 120 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी शिविर में किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 महालक्ष्मी किट एवं 5 किशोरी किट का वितरण किया गया।

शिविर में मसूरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीरा सकलानी ने कहा कि टाउन हाल में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पेशंन सत्यापन, बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं को किट दिया वहीं आधार कार्ड का अपडेट किया जा रहा है, मसूरी में विभागों के न होने से लोगों को परेशानी हो रही थी लेकिन शिविर में लोगों को इसका लाभ मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर संभव हो तो एक माह में अन्यथा तीन माह में लगने चाहिए ताकि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके व देहरादून न जाना पडें। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि समाज कल्याण ने जो शिविर लगाया जिसमें विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया पेंशन का सत्यापन किया जा रहा है, यहां बैंक के अधिकारी भी आये है लेकिन किसी को पता नही, लेकिन शिविर में विकलांग शिविर नही लगा जबकि इसकी जरूरत थी विकलांगों को देहरादून अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, अगर विकलांग शिविर भी लगता तो लोगों को इसका लाभ मिलता। शासन प्रशासन ने अनुरोध किया कि एक और शिविर लगना चाहिए ताकि वास्तव में लोगों को इसका लाभ मिले, राशन कार्ड विभाग से कोई नहीं आया जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, डॉ. निधि, डॉ. हिमांशु, सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, सभासद जसवीर कौर, शिवानी भारती, रणवीर कडारी एवं विशाल खरोला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीउपस्थित रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.