Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल नैनीताल हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त होने पर मसूरी में खुशी की लहर

मसूरी। मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल नैनीताल हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त होने पर मसूरी में खुशी की लहर छा गयी।

आर्यन देव उनियाल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र है, जिन्होंने अपनी कार्य कुशलता, लगन, मेहनत व प्रतिभा का परिचय दिया जिसका संज्ञान भारत सरकार ने लिया व उन्हें उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल में भारत सरकार के स्टैडिंग काउंसिल के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अंतर्गत की गई है। आर्यन देव उनियाल विधि क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा विभिन्न संवैधानिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्रभावी विधिक सेवाएँ प्रदान करते रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि संपूर्ण मसूरी क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.