Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

मसूरी नगर पालिका परिषद द्वारा प्रभावित पटरी व्यापारियों को राहत राशि वितरित, वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी श्री गौरव भसीन एवं पालिका सभासदगण द्वारा पूर्व में मसूरी क्षेत्र में आए भीषण तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए स्थानीय पटरी व्यापारियों को राहत राशि का वितरण किया गया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण मसूरी झील और होटल दर्पण के समीप पटरी पर व्यवसाय करने वाले कई छोटे व्यवसायियों को भारी नुकसान पहुंचा था। पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कपड़े का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को ₹15,000 और अन्य सामान बेचने वाले प्रभावित व्यवसायियों को ₹8,000 की आर्थिक सहायता राशि आवंटित की गई है।

जिसके लिए प्रभावित पटरी व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी का धन्यवाद किया।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि माल रोड पर नहीं करने दिया जायेगा किसी भी सूरत में पटरी व्यवसाय, माल रोड को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखना नगर पालिका के साथ ही आम लोगों की भी जिम्मेदारी है, सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी  ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.