Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

हरेला पर्व के उपलक्ष में पालिकाकर्मियों द्वारा माल रोड के किनारे पौधारोपण किया गया

मसूरी। नगर पालिका परिषद ने माल रोड पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप पौधा रोपण किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आनंद, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने भी पौधा रोपण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार का हरेला पर्व विशेष है जिसमें तीन हजार से अधिक का पौधा रोपण किया जा रहा है, वहीं लगाये गये पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी है ताकि आने वाले वर्षो में मसूरी की वादियां रंग बिरंगे फूलों से महकेगी।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, आईटीबीपी, रोटरी क्लब, होटल एसोसिएशन, नगर पालिका आदि सभी ने संयुक्त तत्वााधान में पूरे शहर में पौधारोपण किया जा रहा है लेकिन इस बार का हरेला विशेष है जिसमें बांज देवदार के नहीं बल्कि फूलों के पौधे रोपे जा रहे है जिसमें आने वाले समय में फूल खिलेगें व पूरा शहर फूलों से महकेगा। इस बार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल जो पौधा रोपण कर रहे है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को दी गयी है पालिका जो मालरोड पर पेड लगा रहे है यह लोगों के नाम पर लगाये जा रहे है ताकि इनकी पूरी सुरक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकरत समय में पौधा रोपण के बाद उसकी देखभाल नहीं होती लेकिन इस बार स्कूलों के बच्चों को जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं पालिका भी लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा व देखभाल करेगी जिससे उम्मीद है कि इसके परिणाम सुखद व सुकून देने वाले होंगे। इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि मसूरी की जीवंत्ता पर ही राजधानी देहरादून जीवित रह सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार मसूरी बधाई की पात्र है जिन्होंने मसूरी को रंग बिरंगे फूलों से सवारने का संकल्प लिया है। हरेला पर्व हमारे जीवन के लिए जरूरी है पहाड़ों में सतनाज बोते है व उसे काटते हैं, अन्न भी तभी होगा जब वृक्षों, पर्यावरण को बचाया जायेगा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, एसडीएम राहुल आनंद, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, संदीप साहनी, सतीश ढौडियाल, हरीश शर्मा, विमल शर्मा, अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, सभासद पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, विजय रमोला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.