Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के प्रथम चुनाव नगर पालिका टाउन हॉल में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न

मसूरी । नगर पालिका परिषद मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी. टीवीसी के प्रथम चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की देखरेख में संपन्न कराए गए। सुबह 9:00 बजे सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में खाली मतपेटियों का निरीक्षण कर उन्हें विधिवत सील किया गया। इसके बाद सुबह 9:30 बजे मतदान प्रारंभ हुआ।

मतदान का निर्धारित समय प्रातः 11:00 बजे तक रखा गया था, लेकिन सभी पात्र मतदाताओं को मतदान का अवसर देने के उद्देश्य से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बाद सुबह 11:15 बजे मतदान समाप्त कर स्ट्रॉन्ग रूम को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील किया गया। तत्पश्चात सभी प्रत्याशियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना प्रारंभ की गई और परिणाम घोषित किए गए।

जनरल सीट के लिए हुए चुनाव में ज्योति रावत को 49, गोदामबरी देवी को 47, संगीता देवी को 43 तथा अजय कुमार को 41 मत प्राप्त हुए। आरक्षित सीट पर विशाल कुमार को 46, अमन रावत को 44 तथा किशोर टम्टा को 7 मत मिले। वहीं अल्पसंख्यक सीट पर असलम को 63 तथा शहज़ाद को 33 मत प्राप्त हुए।

 

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे –

जनरल सीट से – ज्योति रावत, गोदांबरी देवी

आरक्षित सीट से – विशाल कुमार

अल्पसंख्यक सीट से – असलम

निर्विरोध निर्वाचित – गीता भट्ट एवं अंजना ढोंडियाल

मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रही। इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों ने चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। टीवीसी के गठन के साथ अब स्ट्रीट वेंडरों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा नगर क्षेत्र में वेंडिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गएl

टीवीसी के गठन के साथ अब स्ट्रीट वेंडरों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा नगर क्षेत्र में वेंडिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैl

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.