Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी के गन हिल पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों से कचहरी कर्मचारियों ने आवास खाली किए

मसूरी। मालरोड स्थित कचहरी के कर्मचारी आवास पर लगातार गिर रहे बोल्डरों से वहां रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार वालों में भय व्याप्त हो गया है। पहले एसडीएम कार्यालय में कार्यरत गोविदं नेगी के आवास पर बोल्डर गिरा व उसके बाद एक अन्य कर्मचारी के आवास पर पुरानी मोटी दीवार तोड़ कर बोल्डर गिरा, जिस पर वहा रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों को कचहरी के सरकारी कार्यालय में शरण लेनी पड़ी।

गनहिल की पहाड़ी से लगातार कचहरी के कर्मचारी आवास पर बडे़ बडे बोल्ड गिर रहे है, जिस पर वहा रहने वाले कर्मचारियों ने अपने आवास छोड दिए है। कचहरी में कार्यरत कर्मचारी गोविदं नेगी ने बताया कि यहां पर पांच परिवारों के करीब 17 लोगों ने बोल्डर गिरने के भय से अपने सरकारी आवास खाली कर कचहरी में रात गुजारी है। इससे पहले दिन उनके आवास की दीवार तोड़ कर बड़ा बोल्डर कमरे की दीवार तोड कर उनके घर में घुस गया, जबकि वह वहां पर रात को रह रहे थे जिससे उनकी पत्नी के चोट लगी लेकिन बाल बाल बच गयी। दूसरे दिन एक अन्य कर्मचारी के घर पर बड़ा बोल्डर आ गया जिस पर सभी कर्मचारियों ने रात को ही आवास खाली कर दिए व कचहरी में रात बितायी। जयपाल सिंह रावत ने बताया कि जितना बड़ा बोल्डर पुरानी ढाई फीट की दीवार तोड़ कर घर में घुसा तो देख कर दंग रह गया अगर वहां कोई होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि घटना पर एसडीएम राहुल आंनद व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी निरीक्षण किया व कहा कि कचहरी के पांच परिवारों को फिलहाल लक्ष्मी नारायण मंदिर के शरण देने की बात की जा रही है। वहीं कर्मचारी इतने भयभीत है कि वे यहां रहने से मना कर रहे है व कह रहे हैं कि उनका स्थानांतरण कर दो ताकि सुरक्षित रह सकें यह जगह अब रहने के लायक नहीं है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है यहीं नहीं इससे कचहरी व कोर्ट को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा पुरानी दीवारों के बावजूद बोल्डर ने दीवार तोड़ दी अगर यह ईट की दीवार होती तो निश्चित ही दुर्घटना हो सकती थी। गोविद की पत्नी रेखा नेगी ने कहा कि गत दिवस बोल्डर ने दीवार तोड़ की व मलवा उनके घर में आ गया व उन्हें चोट भी लगी। जिस पर रात को कचहरी में रात बिताई व अब लाइब्रेरी मंदिर में व्यवस्था करने की बात की जा रही है, ऐसे में यहा रहना किसी खतरे से खाली नहीं है उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि उन्हें यहां से स्थानातरित कर दिया जाय ताकि वहां पर सुरक्षित रह कर कार्य कर सकें।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.