Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

पूर्व सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मसूरी। कंपनी गार्डन मसूरी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या करली जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08.08.2026 को भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत द्वारा कोतवाली मसूरी पुलिस फोन कर सूचना दी गई कि उनके साले नवांग त्सेरिंग पुत्र लोबसांग, उम्र 41 वर्ष, निवासी कंपनी गार्डन, मसूरी, जनपद देहरादून ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगा ली है।

सूचना पर रात्रि अधिकारी एवं चीता मोबाइल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ पाया गया। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया।

परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उक्त स्थान पर जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रहता था तथा लगभग 03 वर्ष पूर्व सेना (टूटू आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर आया था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल पुत्र स्वर्गीय लापा श्रंग, निवासी कंपनी गार्डन, मसूरी एवं जीजा भारत सिंह रावत द्वारा बताया गया कि मृतक नशे का आदी था तथा पूर्व में भी उसके द्वारा 02 बार आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर जांच हेतु सूचित किया गया। मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई है। मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.