जिंदगी और मौत के बीच कैम्प्टी फॉल में फंसे पर्यटक को मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने लौटाई जिंदगी
मसूरी। कैम्पटी फॉल में रविवार को एक पर्यटक की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह अचानक पानी की निकासी वाले हिस्से में फंसकर डूबने लगा।
पानीपत, हरियाणा निवासी अजय गौतम (29), पुत्र कृष्णा गौतम, अपने चार दोस्तों के साथ केंपटी फॉल घूमने आया था। दोस्तों के मुताबिक घूमने के दौरान वह अचानक पानी की तेज निकासी वाले हिस्से में फंस गया। जब तक साथियों को इसका पता चला, तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी।
कुछ ही पलों में उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि सांसें उखड़ने लगी और शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पर्यटक को समय पर इलाज मिलना जरूरी था। जिसके लिए मरीज को उपजिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया। ऐसे वक्त में मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने परिवार को पीछे छोड़ दिया और अनजान पर्यटक की जिंदगी बचाने में जुट गया।
डॉ प्रशान्त नैथानी ने बताया कि पानी फेफड़ों में जाने की वजह से हालत काफी गंभीर थी लेकिन CPR से लौटाई सांसें उपचार के बाद मरीज की हालत स्थित है ।
