Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने दी तहरीर, हत्या की आशंका जताई

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मनीष की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।

मृतक के भाई मनोज कुमार और अनुज कुमार ने सोमवार को मसूरी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मामले की जांच पर कार्यवाही की मांग की है । मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 13 अगस्त की रात करीब 1-1:30 के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर गाड़ी से मृत अवस्था में मिला और गले में भी रस्सी थी।

परिजनों का कहना है की घटना की परिस्थिति सामान्य आत्महत्या जैसी नहीं लग रही है और उन्हें मनीष को सुनियोजित हत्या किए जाने की आशंका है ।

परिजनों ने तहरीर में बताया कि मनीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग था आरोप है कि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी पिछली कुछ दिनों से उसे आपराधिक मुकदमों में फंसाने तथा जेल भिजवाने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी । तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि 12 अगस्त को रात मनीष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की थी परिजनों के अनुसार इसके बाद मनीष रोज की तरह देहरादून सामान लेने गया था अगले दिन उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी गई है मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.