Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी में भारी वर्षा के चलते माल रोड पर एक पेड़ गिरा, होटल व कार को नुकसान, जानमाल की हानि नहीं

मसूरी। गतरात्रि हुई भारी मसूलाधार बारिश व तेज हवाओं के चलने माल रोड पर गढवाल टैरेस के निकट होटल सूर्य किरन पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिसके कारण होटल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी व रोड पर लगी कास्ट आइरन की रेलिंग व पिलर टूट कर गिरने से पार्किग में खड़ी होटल की कार भी क्षतिग्रसत हो गयी। गनीमत यह रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई जबकि होटल वीकएंड होने पर पैक था।

मध्य रात्रि के बाद पर्यटन नगरी में हुई मूसलाधार बारिश व तेज हवा के चलने से मालरोड पर एक सूखा भारी भरकम पेड़ गिर गया जिसके कारण रोड बंद हो गया व होटल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना रात्रि को ढाई बजे हुई, होटल में रूके पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित है , घटना रात्री को होने के कारण बड़ा हादसा होने से रुक गया। जबकि होटल का बडा नुकसान हो गया। पेड गिरने से रोड भी बंद हो गयी लेकिन सूचना पर फायर सर्विस ने प्रातः तीन बजे उपकरणों सहित मौके पर पहुंची कर पेड़ के टुकड़े कर रोड को साफ कर दिया लेकिन पेड़ का उपरी हिस्सा होटल की छत पर ही टिका हुआ था, जिसे लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व रोपवे की मदद से हटाया गया। पेड़ हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गयी व रोपवे ने चेन पुली उपलब्ध करायी जिससे पेड़ को उठा कर सुरक्षित हटा दिया गया वरना होटल को और नुकसान हो सकता था।

होटल स्वामी व मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने बताया कि घटना रात्रि ढाई बजे की है। पेड़ गिरने से उनके होटल को बड़ा नुकसान हो गया है, लेकिन गनीमत रही कि किसी पर्यटक को नुकसान नहीं पहुंचा जबकि होटल पैक था व जिस छत पर पेड गिरा उसमें भी पर्यटक रूके थे। वहीं उन्होने बताया कि पेड के साथ मालरोड की कास्ट आइरन की भारी रेंलिंग व रेलिंग के पिलर गिरने से होटल के बाहर पार्किग में खड़ी उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस पेड़ को काटने के लिए पहले भी कई बार वन विभाग से कहा गया था लेकिन इसे खतरनाक होने के बाद भी नहीं काटा गया व उनका बड़ा नुकसान हो गया।

मालरोड पर कई पेड़ ऐसे है जो सूख गये है व खतरा बने हुए है। इन पेड़ों को काटने के लिए कई बार बैठकों में यह विषय उठाया गया लेकिन कुछ लोगों के विरोध करने के कारण नहीं काटे जा सके जबकि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी इस पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से कहा था। यह पेड़ बड़ा था लेकिन इसका निचला हिस्सा सड़ने लगा था व इससे कभी भी दुर्घटना का खतरा बना था आखिर यह घटना हो गयी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.