Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 31, 2026

पहाड़ी दरकने से स्प्रिंग रोड बन्द,पालिका प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मार्ग खुलवाया

मसूरी। लाइब्रेरी से स्प्रिंग रोड जाने वाले मार्ग पर देर रात पहाड़ी दरकने से मलबा और छोटे-छोटे पेड़ गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग बंद होने के कारण इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को हाथी पांव-गुरु नानक स्कूल मार्ग से करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

लाइब्रेरी मोतीलाल नेहरू मार्ग से गुरु नानक स्कूल क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मार्ग बंद होने से स्थानीय निवासियों के साथ ही क्षेत्र के होटलों और रिसॉर्ट में ठहरे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में गुरु नानक स्कूल और मानव भारती स्कूल सहित कई होटल व रिसॉर्ट स्थित हैं। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भी हाथी पांव मार्ग से होकर जाना पड़ा।

मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर नगर पालिका ने मौके पर जेसीबी भेजी। सुबह करीब 11 बजे जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा और पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। सड़क बंद रहने के दौरान लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा, जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल ने बताया कि गत रात पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया था। इसकी सूचना नगर पालिका को दी गई, जिसके बाद पालिका ने जेसीबी भेजकर मलबा हटवाया और यातायात को सुचारू कराया

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.