Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक के प्राधिकरण ने दिया प्रशिक्षण ।

दिनेश  /

मसूरी । भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मंगलवार को लंढौर स्थित एक होटल में लगभग 20 से अधिक फूड हैंडलर्स और फूड सुपरवाइजर एवं लर्नर को फूड सेफ्टी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के तहत खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें होटल में कार्यरत कर्मचारियों को विभाग के सहयोगी एएमएस के प्रशिक्षको ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव न पड़े।

इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जीसी कंडवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष कर फूड हैंडलर्स के लिए आयोजित किया गया है जो फास्टेक के नाम से आयोजित किया गया वहीं यह प्रशिक्षण सभी होटलों रेस्टोरेंटो, स्ट्रीट वेंडरों के लिए जरूरी है और सभी जगह इसी तरह का प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। मसूरी में देश-विदेश के पर्यटक आते है, इसलिए यहां इस तरह के प्रशिक्षण बहुत जरूरी है ताकि ग्राहकों को शुद्ध व पौष्ठिक भोजन मिले। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसी क्रम में इस संस्थान ने खुद प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि फूट सेफटी व हाईजीन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरिद्वार में भी पांच सौ स्ट्रीट वेंङरों को प्रशिक्षण दिया गया ।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और फिर खाद्य पदार्थ और पीने के पानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।

यहां पर एडवासं प्रशिक्षण है वहीं बेसिक प्रशिक्षण की जानकारी होना भी जरूरी है जो की नये स्टार्टअप के लिए होती है। इस मौके पर संस्थान के महा प्रबंधक ध्रुव पुरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की टीम आयी है जो यहां के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे है कि किस तरह से किचन में सावधानी रखनी चाहिए, किस तरह से स्टोर किया जाना चाहिए सहित अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जो जरूरी है खाना हमेशा साफ-सथरा होना चाहिए। उन्होंने कहाकि इस तरह के प्रशिक्षण जरूरी है जो साल छह माह में होने चाहिए। मुख्य ट्रेनर प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें फुड हैंडलस को पूरी जानकारी होनी चाहिए ।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सिर्फ खाद्य पदार्थों को तैयार कर प्रस्तुत करना या परोसना नहीं बल्कि ग्राहक के स्वास्थ्य को सुरक्षित भोजन मिल सके। यही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.