पालिका सभागार में टाउन वेंडिंग कमेटी के छूटे हुए पटरी व्यापारियों की बैठक में हुआ हंगामा।
दिनेश /
मसूरी । नगर पालिका सभागार में आयोजित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक मैं शुरू से ही हंगामा होता दिखा। पटरी व्यापारियों ने मांग की कि उन्हें चिन्हित कर माल रोड पर ही बैठने दिया जाए ।
जिस पर कमेटी के अध्यक्ष नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माल रोड पर किसी भी हालत में पटरी नहीं लगने दी जाएगी व चिन्हित स्थानों पर ही पात्र व्यक्तियों को स्थान दिया जाएगा ।
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मसूरी एक पर्यटन नगरी है । मसूरी में जो पर्यटक देश-विदेश से बहुमूल्य धन खर्च कर आता है तो उसको एक अच्छा अनुभव लगना चाहिए ।
टाउन वेंडिंग कमेटी की पिछली बैठक में जो लोग छूट गए थे उनमें से कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें पालिका द्वारा चिन्हित स्थान पर बैठा दिया जाएगा । बाकी कुछ लोग जिनकी मांग सिर्फ माल रोड पर बैठने को लेकर मांग थी उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि माल रोड पर कोई भी पटरी नहीं लगने दी जाएगी जिस पर कुछ लोग वेंडर्स बैठक को छोड़कर बाहर चले गए ।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि जिन लोगों का चिन्हिकरण हुआ है उन लोगों के लिए निश्चित ही पालिकाबाजार बनाया जाएगा और बहुत अच्छे से व्यवस्थित किया जाएगा । जिन लोगों को पटरी की जरूरत है वह लोग सभागार में बैठे रहे और जिन लोगों को पटरी की जरूरत नहीं थी वह राजनीति करने लगे और बैठक से बाहर चले गए । पालिका अध्यक्ष मीरासकलानी ने कहा कि जो लोग अभी भी छूट गए हैं अगर जरूरतमंद है तो उनको भी पटरी के लिए स्थान दिया जाएगा ।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि पिछली बैठक में कुछ लोगों ने आपत्ति लगाई थी कि वह पात्र व्यक्ति हैं और छूट गए हैं तो इसी क्रम में आज समिति की बैठक बुलाई गई थी । और जो पात्र व्यक्ति थे उनको चिह्न्ति कर पटरी लगाने के लिए स्थान भी आवंटित कर दिया जाएगा । उन्होंने ने कहा कि कुछ अपात्र व्यक्तियों द्वारा हंगामा भी किया गया और माल रोड पर ही पटरी लगाने के लिए मांग कर रहे हैं जबकि हमारी समिति का पहले से स्थिति स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि माल रोड पर कोई भी पटरी नहीं लगेगी ।
पटरी नेता गोविंद नौटियाल ने कहा कि टीवीसी की बैठक को रद्द किया जाना चाहिए। पालिका द्वारा चिन्हित स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बहुत कम है जो कुछ लोग बैठ मजबूरी में बैठ तो गए हैं लेकिन वहां पर कुछ भी काम नहीं है व पालिका अध्यक्ष गरीबों के साथ अन्याय कर रही है और स्वयं ही तय कर रही है कि कौन व्यक्ति पटरी लगा सकता है और कौन नहीं लगा सकता है जो कि गलत है ।
पटरी नेता रामकृष्ण राय ने कहा कि पालिका द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है ।
