पालिका में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाए जाने को लिए बैठक की गई ।

दिनेश /

मसूरी । नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों में साढे नौ बजे व सार्वजनिक ध्वजारोहण लंढौर चौक पर प्रातः ग्यारह बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि मसूरी विधायक व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ध्वजारोहण करेगे व उनके न आने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ध्वजा रोहण करेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। वहीं इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राज्य निर्माण में शहीदों के परिवारों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी है, जो विभाग या उनका कर्मचारी नहीं आयेगा उनको नोटिस देने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गये है व यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभाग गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उत्तराख्ांड राज्य निर्माण के शहीद परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जायेगा वहीं कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी ने किया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती,जसबीर कौर,अमित भटट, विशाल खरोला,सचिन गुहेर, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, सहित शिक्षा, एमडीडीए, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.