श्री राम मन्दिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ।

दिनेश  /

मसूरी । श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मसूरी में राम सेवा समिति द्वारा कुलड़ी बाजार में भण्डारे का आयोजन किया गया ।

इसी से पूर्व विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई इसके बाद भंडारे का शुभ आरम्भ किया गया और मसूरी के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहणकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया और जय श्रीराम- जय श्रीराम नारे लगाए गए और गीत और भजन गये ।

राम मंदिर समिति के सदस्य अमित भट्ट ने कहा कि 2024 में श्री राम मंदिर की स्थापना हुई और उसी दिन से प्रत्येक वर्ष यह पर भंडारा आयोजित किया जाता है जिससे कि हमारे मसूरी में और पूरे देश में सुख-समृद्धि शांति और एकता बनी रहे ।

राम मंदिर समिति के उमेश नौटियाल ने कहा कि देशभर में श्री राम मंदिर की स्थापना पूरी श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है और इसी क्रम में वह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसूरी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं ।

इस अवसर पर सतीश ङोढ़ियाल, सभासद अमित भट्ट, सभासद विशाल खारोला उमेश नौटियाल, देवेंद्र बर्तवाल, आशीष जोशी, गजेंद्र सिंह, सचिन पवांर, अभिलाष, राजीव, सपना शर्मा, राकेश ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.