Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

सेल्फी लेने के चक्कर में पर्यटक खाई में गिरा ।

दिनेश  /

मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो जाने से देहरादून निवासी एक युवक की पहाड़ से पैर फिसलकर गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई । मसूरी घूमने आए एक युवक जोकि मसूरी से देहरादून वापस जा रहा था पानी वाले मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े होकर फोटो खींच ही रहा था, कि तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा शव को गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के जोखिम को दर्शाती है, जोकि लोगों को सावधान और सचेत करती है । इसलिए सभी सेल्फी लेने वालों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आगे किसी के साथ इस प्रकार की दुर्घटना ना हो ।

ज्ञात हो कि पहले भी कुछ वर्षो पूर्व इस प्रकार की घटनाएं उसी स्थान के आसपास हो चुकी है । इसलिए पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि कृपायकर फोटो खींचते हुए कोई जोखिम मोल ना ले । साथ ही संबंधित विभागों से भी अनुरोध है कि कृपया कर मसूरी देहरादून मार्ग पर कुछ चिन्हित जगहों पर “इस जगह पर सेल्फी लेने से जान जा सकती है” कृपया इसका विशेष ध्यान रखें । इस प्रकार की बोर्ड लगाने की कृपा करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो ।

 

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.