Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

द्वारिका प्रसाद ढोंडियाल को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

दिनेश  /

मसूरी । भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में सहायक सेनानी द्वारिका प्रसाद ढौंडियाल को उनकी दीर्घकालीन, बेदाग, सराहनीय एवं समर्पित सेवा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

सहायक सेनानी द्वारिका प्रसाद ढौंडियाल देहरादून के निवासी है व मसूरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मसूरी में स्टाफ ऑफिसर पद पर तैनात है। उन्हें अपने सेवा काल के दौरान, उच्च अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए बल एवं मुख्य प्रशिक्षण संस्थान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के कार्यो के निर्वहन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिससे बल के दैनिक गतिविधियों और प्रशिक्षण मानकों को समयावधि में पूर्ण किया गया है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आईटीबीपी की उत्कृष्ट सेवा परंपरा और राष्ट्रसेवा के प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि पर महानिदेशक आईटीबीपी शत्रुजीत कपूर, महानिरीक्षक व निदेशक आईटीबीपी अकादमी मसूरी गिरीश चंद्र उपाध्याय तथा अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.