Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

मसूरी होम स्टे संचालकों की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय किसी भी बाहरी व्यक्ति को होम स्टे का लाइसेंस नहीं देने दिया जायेगा।

दिनेश  /

मसूरी । मसूरी होम स्टे एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र रावत की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

वहीं निर्णय लिया गया कि शीघ्र कार्यकारणी का गठन इसी माह के अंत तक कर दिया जायेगा व होम स्टे स्वामियों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मसूरी में किसी बाहरी व्यक्ति को होम स्टे का लाइसेंस नहीं देने दिया जायेगा।

मसूरी होम स्टे एसोसिएशन की एक बैठक लंढौर क्षेत्र में की गयी, जिसमें होम स्टे संचालकों की समस्याओं को सुना गया व कई प्रस्ताव पास किए गये।

बैठक में होम स्टे संचालकों ने अपनी समस्यायें व सुझाव रखे जिसके बाद प्रस्ताव पास किया गया कि होम स्टे का लाइसेंस की समयावधि पांच वर्ष की जाय, कार्यकारणी का चुनाव फरवरी अंत तक आम सभा की बैठक में किया जायेगा, होम स्टे का लाइसेंस बाहरी व्यक्तियों को नहीं देने दिया जायेगा व होम स्टे में कमरों की संख्या बढाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कहा कि अक्टूवर में उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सर्व सम्मति से लिया गया जिसके बाद कार्यकारणी गठन व समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित की गयी ताकि कार्यकारणी बनाये जाने के बाद संस्था का नवीनीकरण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ठ कहा कि बाहरी लोगों को होम स्टे का लाइसेंस देने का कड़ा विरोध किया जायेगा व प्रदेश सरकार का निर्णय भी है कि होम स्टे योजना स्थानीय लोगों के लिए है इसमें कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में देवी गोदियाल अध्यक्ष बनाये गये थे व तीन वर्ष के लिए चुनाव हुआ था लेकिन कोरोना होने के कारण पांच वर्ष तक वह अध्यक्ष रहे, लेकिन सोशल मीडिया में कुछ टिप्पणी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके समाधान के लिए वरिष्ठ सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी है ताकि संगठन मजबूती से कार्य कर सके। उन्होंने होम स्टे टैरिफ पर कहा कि जो सरकार के मानक है उससे बाहर कोई नहीं जायेगा इसके लिए सभी होम स्टे संचालकों को भी स्पष्ठ कहा गया है। उन्होंने कहाकि इसी माह के अंत तक कार्यकारणी का चुनाव आम सभा में सभी की सहमति से किया जायेगा। उन्होने होम स्टे संचालको को भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा व जो सुझाव आयेंगे उनका अनुपालन किया जायेगा। इस मौके पर केडी नौटियाल,देवी गोदियाल, जबर सिंह पंवार, अशोक सिंघल, मनोज गोयल, नवीन गोयल, अनिल रावत, अरविंद राणा, नरेश रावत, हिमांशु खरोला, राहुल असवाल, राकेश सिंघल, सहित बड़ी संख्या में होम स्टे संचालक मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.