प्रसिद्ध लेखक एवं नेवी के पूर्व कमांडेड पदम श्री ह्यूग गैंटज़र का अंतिम संस्कार राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ किया गया ।

दिनेश /

मसूरी । प्रसिद्ध लेखक और कमांडेड श्री ह्यूग गैंटज़र का अंतिम संस्कार राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ कैमल बैक रोड स्थित कब्रिस्तान में किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों सहित उनके परिचय लोग मौजूद रहे ।

पद्मश्री ह्यूग गैंटज़र को राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई दी गई ।

प्रसिद्ध अंग्रेज़ी ट्रैवल राइटर, पर्यावरण संरक्षक और पद्मश्री सम्मानित ह्यूग गैंटज़र के निधन से मसूरी सहित देश-विदेश के साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

वह हमेशा अपने सिद्धांतों पर चलते थे और सिद्धांतों के विरुद्ध कभी नहीं गए ।

इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, नौसेना अधिकारी, साहित्यकार, पर्यावरणविद्, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी रही। सभी ने उस व्यक्ति को अंतिम विदाई दी, जिसने मसूरी को वैश्विक पहचान दिलाई।

 

पद्मश्री ह्यूग गैंटज़र का योगदान मसूरी को बचाने के लिए हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने मसूरी को पर्यावरण विनाश से बचाने में अहम भूमिका निभाई ।

पादरी द्वारा अंतिम विदाई के बाद उन्हें कब्रिस्तान में दफनाया गया ।

इस अवसर पर भारतीय नौसेना के अधिकारियों व जवानों ने उनके शव पर पुष्प चक्र चढाया व उनके शव को सम्मान के साथ कैमल बैक कब्रिस्तान ले गये जहां आईटीबीपी के जवानों ने अंतिमं सलामी दी वहीं उत्तराखंड पुलिस के सीओ मनोज असवाल व कोतवाल देवेंद्र चौहान ने उनके शवपर पुष्प चक्र अर्पित किया वहीं नगर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने पुष्प चक्र चढाया। इस मौके पर शहर वासियों की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अतिंम श्रद्धांजलि दी व उनके योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, लेखक गणेश शैली, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सभासद जसबीर कौर, सुशांत बोहरा, नेवी के पूर्व कप्तान विवेक बहुगुणा, निधि बहुगुणा, सतीश ढौडियाल, मनोज सैली, आभा सैली, तान्या सैली बक्शी, पूर्व सभासद जसोदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कई लोग मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.