रेहडी पटरी जनकल्याण समिति द्वारा रीता (गीता) माहेश्वरी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
दिनेश /
मसूरी । पटरी व्यापारी श्रीमती रीता (गीता) महेश्वरी के निधन पर रेहड़ी पटरी जन कल्याण समिति द्वारा शहीद स्थल मसूरी में आज एक शोक सभा रखी गई । पटरी व्यापारी श्रीमती गीता महेश्वरी का निधन 4 फरवरी 2026 को सिर में चोट लगने के कारण हो गया था ।
शहीद स्थल झूलाघर पर एक शोक सभा रखी गई जिसमें समस्त रेड़ी पटरी जन कल्याण समित के समस्त महानुभवों ठीक 11 बजे शहिद स्थल झूलाघर पहुंचे और गीता को श्रद्धांजलि अर्पित कि गई ।
रेडी पटरी जनकल्याण समिति के संरक्षक गोविंद प्रसाद नौटियाल ने कहा कि गीता को अपने रोजगार की भी चिंता थी और बर्फ के दिन (23 जनवरी) को गिर जाने के कारण सर में चोट लगने से शायद लापरवाही कहे या अपनी केयर ठीक से ना कर पाने के कारण बर्फ में भी अपने काम पर चली गई इस वजह से शायद गीता की मृत्यु हो गई । जिसका जिम्मेदार किसी और को ठहरना शायद उचित नहीं होगा ।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत ने रीता (गीता) माहेश्वरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रेहडी पटरी वालों की इस तरह मृत्यु हो जाना दुःखदायी है गीता कड़ाके की ठंड के बावजूद वह पटरी लगा रही थी जिससे उसकी तबियत खराब हुई, इससे पहले भी एक पटरी वाली महिला की मृत्यु हो चुकी है वहीं एक महिला संगीता धरना देते समय तबियत खराब हो गयी थी, उसके बावजूद भी नगर पालिका उनका उत्पीड़न कर रही है। सरकार को इनके लिए उचित व्यवस्था बनानी होगी, हरीश रावत भी यहां आये, हरक सिंह रावत भी आये व शक्तिमान मंत्री कहते हैं कि यह छोटी सी समस्या है, मेरे खिलाफ कोई मुददे नहीं मिले, लेकिन उन्हें गरीबों की गरीबी दिखाई नहीं दे रही । जिनके वोट से मंत्री बने है, उन्होंने बददुआ रैली निकाली कहीं ऐसा न हो कि उनपर बददुआ लग जाये, उन्हें मसूरी आकर पालिकाध्यक्ष को व्यवस्था बनाने के लिए कहना चाहिए।
सोनिया आनंद के द्वारा रीता (गीता) माहेश्वरी के परिवार को 25000 की आर्थिक मदद देने को कहा गया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह दुखदायी घटना है, पटरी वालों का आंदोलन स्वरोजगार के लिए था, महिलाएं दुर्गा का रूप होता है लेकिन जब टूटती है तो गीता की तरह मृत्यु हो जाती है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उनके बारे में पालिका को सोचना होगा, बिना रोजगार के कैसे बच्चों की फीस देंगी, खाना कैसे खिलायेगी, पालिकाध्क्ष खुद एक महिला है उन्हें इन महिलाओं की चिंता करनी चाहिए, विधायक का कहीं पता नहीं वह केवल राखी बधवाने आते है, मसूरी के विकास के नाम पर विनाश हो रहा है ,सेंटमेंरी बंद हो गया, रेलवे आउट ऐजेंसी बंद हो गयी।
पूर्व सभासद प्रताप पंवार कहा कि गीता पूर्व में हैम्पटन कोर्ट स्कूल के पास ही दुकान लगाया करती थी और जब भी वह अपने बच्चों को हैम्पटन कोर्ट स्कूल लाने ले जाने आते थे तो वह पुछा करती थी कि भैया हमारे रोजगार का क्या होगा और हमारे बच्चों के भरण पोषण कैसे होगा । हम बच्चों की फीस कहां से लाएंगे अगर काम ही नहीं चलेगा तो हमारा जीवन व्यापन कैसे होगा ।
इस मौके पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि गीता की मौत दुःखदायी है। चार दिन पहले उसने कहा था कि उसे यहां जगह मिल गयी लेकिन वह आपके साथ है लेकिन यहां रोजगार नहीं चल रहा बच्चों की रोटी भी नहीं निकल रही। लेकिन पालिका सुनने को तैयार नहीं है अधिकतर महिलाएं डिप्रेशन में है, अगर पालिका ने बैठाना था तो ऐसी जगह बिठाते जहां ठंड न हो, वाहनों की आवाजाही कम हो, व जहां पर्यटक आते जाते रहते हो। जहां बिठाया वहां रोजगार नहीं है अधिकतर दुकाने बंद हैं। इस घटना से पालिका वालों की मन को शांति मिल गयी हो गयी होगी एक पहले जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब भी समय है गरीब जनता की हाय मत लो।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पालिका के पूर्व सभासद प्रताप पंवार, रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जन क्लयाण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा, गोविद प्रसाद नौटियाल, प्रकाश राणा, सरस्वती देवी, प्रताप भंडारी, विमला देवी, सबिता कोहली, कमला सेमवाल, रोशनी भटट, गीता जोशी, संगीता सेमवाल, कोमल देवी, सुनीता भटट, मैणा देवी, महेश्वरी सेमवाल, मंगसिरी देवी, सीता देवी, गुडडी, राजेश्वरी बडोनी, रूचि, पूनम, निर्मला, प्रतिमा, रोहित कुमार, आलोक इमरान,कमल,राकेश आदि मौजूद रहे।
