प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से नशे से मुक्ति का मार्ग बताने के लिए की गई एक सकारात्मक पहल ।

दिनेश  /

मसूरी । प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर नशे की बढ़ती लत और उसे टूटते परिवारों को मार्गदर्शित करने पहुंची । प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एक सकारात्मक पहल की गई । जिसमें नशे को रोकने और होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया साथी आम जनता को नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई ।

इस अभियान के तहत बताया गया कि नशे के कारण मनुष्य के जीवन पर किस तरह दुष्प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे नशे की लत के कारण उसका जीवन बर्बाद होता है । इस मौके पर एक पोस्ट के माध्यम से शराब व अन्य प्रकार के नशों के कारण होने वाले नुकसान  व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था है, इस संस्था में आत्मीय शांति का पाठ पढ़ाया जाता है और यह यह संस्था महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाती है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.