निंदनीय शब्दों का प्रयोग किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूका गया ।

दिनेश  /

मसूरी । विगत दिनों राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद संसद के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सामने से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टु जा रहे थे, फिर उनकी और राहुल गांधी की तीखी नोक-झोंक हुई ।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर बुलाया था जिस पर मसूरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं मैं आक्रोश देखने को मिला । गुरुवार को मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया ।

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से मर्यादित और जिम्मेदार भाषाओं की अपेक्षा होती है । जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राहुल गांधी ने किया है वह बहुत ही निंदनीय है ।

मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने काह यह बयान केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपमानजनक है और इस विवादित भाषा पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए ।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढोंडियाल, जगजीत कुकरेजा, अरविंद सेमवाल, विजय बुटोला, सचिन पंवार, मुकेश खारोला, विजय बिंदवाल, आदि भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.