नगर पालिका परिषद मसूरी की प्रथम वर्षगांठ पर टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

दिनेश  /

मसूरी । नगर पालिका परिषद मसूरी के एक वर्ष पूरे होने पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान पर्यावरण मित्रों सहित संविदा कर्मियों को उपहार व कंबल वितरित किए गए । उन्होंने कहा कि पहली बार देखने को मिला कि विभिन्न विचारधाराओं के लोग होने के बावजूद भी मसूरी के विकास के लिए लोग एकजुट है ।

मसूरी नगर पालिका परिषद के वर्तमान बोर्ड के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर को बड़ी सौगात मिली। मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बार्लोगंज और हुसैनगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर आमजन को प्राथमिक उपचार, जांच, दवाइयां व आवश्यक टेस्ट निशुल्क मिलेंगे।

नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के एक वर्ष के विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। सड़कों के सुधारीकरण और कूड़ा उठान व्यवस्था को बेहतर बनाने को प्रमुखता से दर्शाया गया।

माल रोड को फ्री वेंडर जोन घोषित करने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पटरी व्यापारियों के लिए सरकार लगातार चिंतित है वेंडर जोन के लिए जगह चिन्हित की जा रही है जैसे ही जगह चिन्हित हो जाएगी वेंडर जोन बना दिया जाएगा। मसूरी से वन विभाग के कार्यालय को स्थानांतरित करने के मंत्री जी ने स्पष्ट  कहा कि वह कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि वैली ब्रिज की डीपीआर तैयार हो चुकी है और डबल लेन का पुल बनेगा जैसे ही टेंडर होगा वाली ब्रिज का कार्य शुरू किया जाएगा ।

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिले 25 लाख रुपये के पुरस्कार में से 12.50 लाख रुपये सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप वितरित किए गए। नई नीति के तहत कर्मचारियों को अब 17 हजार रुपये मानदेय सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं ।

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनका लक्ष्य मसूरी का चौमुखी विकास करना है साथ उन्होंने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल  को लेकर उनका पूरा बोर्ड संतुष्ट है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.