मसूरी से वन प्रभाग के कार्यालय को स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा – खजान दास

दिनेश /

मसूरी। मसूरी से वन प्रभाग के कार्यालय को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को लेकर राजपुर के विधायक खजान दास ने कहा कि मसूरी वन प्रभाग को मसूरी में ही रहना चाहिए, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, वन मंत्री से वार्ता करेंगे। इसका मसूरी से हटाया जाना तर्क संगत नहीं है, न ही उचित है। अगर वन विभाग को नया कार्यालय खोलना है तो खोंले, लेकिन मसूरी वन प्रभाग मसूरी में ही रहेगा।

मसूरी पहुंचे पूर्व मंत्री व राजपुर के विधायक खजान दास ने कहा कि मसूरी वन प्रभाग को हटाने की कवायद दुःखद व चिंता जनक है। इस विषय पर जहां भी जाना होगा जाया जायेगा लेकिन इसे मसूरी से नहीं हटने देंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव पूर्व में भी आया होगा इसमें जौनपुर का विकासखंड सहित देहरादून का कुछ क्षेत्र आता है इसको किसी भी कीमत पर यहां से हटाने नहीं दिया जायेगा, इस क्षेत्र में मसूरी वन प्रभाग ही रहना चाहिए यह व्यक्तिगत मंशा भी है और जनहित में चाहते भी हैं। आखिर ऐसा प्रस्ताव कि मसूरी वन प्रभाग को समाप्त कर नरेंद्र नगर ले जाना कहां तक उचित है। अगर विभाग को नया कार्यालय खोलना है तो खोंलें लेकिन इसका स्थानातंरण नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें अभी तक कोई समीक्षा नहीं हुई यह समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि मसूरी से डीएफओ कार्यालय को हटाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है यह बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.