Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

देहरादून-मसूरी मार्ग पर मध्य रात्रि को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा।

दिनेश  /

मसूरी। देहरादून से मसूरी आते समय एक ट्रक मध्यरात्रि को कोल्हूखेत पानी वाले बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक सकुशल बच गया।

सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि पानी वाला बैंड के पास एक ट्रक मध्य रात्रि को पलट गया है। सूचना पर कोतवाली मसूरी से रात्रि अधिकारी मय पुलिस बल तथा चौकी कोलूखेत से पर्याप्त पुलिस बल एवं आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि ट्रक संख्या यूपी 14 जेटी 9368 सड़क पर पलटा हुआ था। ट्रक में चालक के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ट्रक मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद से मसूरी की ओर आ रहा था। पानी वाला बैंड के पास तीव्र मोड़ होने के कारण चालक द्वारा वाहन को सही ढंग से नियंत्रित न कर पाने से ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा कोई चोट नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया गया। तत्पश्चात वाहन को क्रेन की सहायता से उठवाकर सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया। चालक का नाम वसीम पुत्र इंतजार निवासी गोदीनगर जनपद गाजियाबाद है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.