देहरादून में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या ।

दिनेश  /

देहरादून । राजधानी देहरादून में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। घटना के बाद व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा (40)के रूप में हुई ।

व्यक्ति की हत्या के बाद से इलाके में हडकंप मचा हुआ है ।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगालने में लगी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच पड़ताल कर रही है ।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायज लिया और तफ्तीश में लगे हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने लगातार बढ़ते अपराधों मे वृद्धि को लेकर पुलिस बल बढ़ाने और एसएसपी, सीओ की मीटिंग रखने को कहा साथ ही बढ़ते अपराधों पर अंकुश पाया जाएगा का भी आश्वासन दिया ।

पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड पर स्थित गैस एजेंसी के मालिक थे और उनका आईएसबीटी में घर था। अर्जुन तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड मैं टेनिस खेलने आते थे आज वो टेनिस खेल कर घर वापस जा रहे थे कि इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी । बताया जा रहा है प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उनकी हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड तेज कर दी हैं ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.