अर्जुन शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

दिनेश /

देहरादून । राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के समीप हुए गोली कांड के फरार आरोपी देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। देहरादून के रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, घायल हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद। पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की, पुलिस की जांच जारी।

शुरुआती जांच में संपत्ति के विवाद के साथ पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है । मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा की ने सास बिना शर्मा,विनोद उनियाल और डॉ अजय खन्ना पर साजिश का आरोप लगाया है ।

अर्जुन ने पहले पुलिस को जान का खतरा बताते हुए शिकायत भी दर्ज कराई थी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर स्पेशल टीम गठित की गई । पुलिस द्वारा सीसीटीवी, खुफिया सूचनाओं और चेक पोस्ट से अपराधियों को ट्रैक किया गया ।

पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी जंगलों के इलाके में छिपे हुए हैं । मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और लगातार फायरिंग से दोनों अपराधों के पैरों में गोली लगने के कारण दोनों को मजबूरन सरेंडर करना पड़ा ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.